
👁 14 views Views
छत से गिरे बुजुर्ग व्यक्ति की एक सप्ताह बाद उपचार के दौरान मृत्यु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के कस्तला कासिमाबाद निवासी 65 वर्षीय महिपाल घर की छत पर घरेलू काम कर रहे थे। तभी वह संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक हफ्ता बाद उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का बुरा हाल है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























