
स्कूटी व बाइक की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में शेरपुर और जलालपुर गांव के बीच स्कूटी व बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की दोपहर का है जब बहादुरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय यूनुस स्कूटी से शेरपुर की तरफ जा रहे थे। शेरपुर और जलालपुर के बीच पहुंचते ही उनकी स्कूटी के सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि यूनुस और बाइक सवार गांव शेरपुर निवासी जफरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान यूनुस की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639

































