बुजुर्ग के सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित गांव सबली के एक बुजुर्ग के साथ गांव के ही दो सगे भाइयों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे स्वजनों ने बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही ललित व कलुआ पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव सबली के लल्लू ने बताया कि पीड़ित नौ मई की शाम गांव में ही नाई की दुकान पर बाल कटवाने जा रहा था। तभी गांव के ही रहने वाले ललित व कलुआ ने पीड़ित को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़ित के साथ गाली-गलौज करने लगे। बुजुर्ग द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने मार पिटाई शुरू कर दी। दोनों आरोपियों ने सड़क से पत्थर उठाकर बुजुर्ग के सिर पर भी मारे जिसकी वजह से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में ललित व कलुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540




























