👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़ की तहसील रोड पर सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग शुक्रवार को हादसे की शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़ के मौहल्ला राजीव नगर निवासी 70 वर्षीय बनारसी पुत्र भोलाराम के रुप में हुई है। बुजुर्ग शाम करीब 6:30 बजे तहसील रोड पर स्थित एक आम के बाग में घूम कर अपने घर लौट रहा था जैसे ही वह सड़क पार कर अपने घर की तरफ बढ़ा इसी बीच गढ़ चौपला की तरफ से तेज रफ्तार बाइक ने बनारसी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






























