हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी आठ वर्षीय बच्ची को तेज बुखार की शिकायत पर गांव के ही एक चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। आरोप है कि चिकित्सक ने हेवी डोज़ दी थी जिसके चलते बच्ची गंभीर रूप से बीमार हो गई जिसे फिलहाल मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची को तेज बुखार की शिकायत हुई जिसके पश्चात उसे परिजन गांव के ही एक चिकित्सक के यहां ले गए। परिजनों का आरोप है कि है हेवी डोज़ देने के चलते बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे मेरठ के अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


























