हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में रविवार को गांव ट्याला में स्थित किठौर रोड पर टाटा 407 की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिचालक को हिरासत में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बता दें कि गांव रसूलपुर निवासी संजीव कुमार की आठ वर्षीय बेटी परी गांव ट्याला में अपने मामा के यहां आई थी। रविवार की दोपहर वह सड़क पार कर रही थी कि इसी दौरान परी टाटा 407 की चपेट में आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि परी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टाटा 407 को कब्जे में लेकर परिचालक को हिरासत में ले लिया और चालक की तलाश में जुट गई। घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

























