👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव काठीखेड़ा में शनिवार की रात को अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक बच्चा अचानक तालाब में गिर गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आठ वर्षीय बच्चे को बाहर निकाला जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
बता दें कि तालाब की ना तो बाउंड्री वॉल है और ना ही तारों की फेसिंग की हुई है। ऐसे में गांव निवासी त्रिलोकी का 8 वर्षीय बेटा रूद्र साइकिल चला रहा था। इसी बीच वह तालाब में गिर गया जिसके बाद दोस्तों ने ग्रामीणों को मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आठ वर्षीय रूद्र को बाहर निकाला और राहत की सांस ली।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























