हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़ गंगा मेले के मद्देनजर आबकारी अधिकारी व पुलिस ने गढ़ खादर क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे बाजों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है।आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गढ़मुक्तेश्वर एवं गोपाल श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र1 हापुड़ मय स्टाफ द्वारा गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर थानान्तर्गत विभिन्न संदिग्ध गाँवों नया गांव का घेर, भगवन्तपुर,रेत की मड़ैया के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश/दी गई व चेकिंग की गयी ।नया गांव के घेर के जंगलों से 18 गड्ढों से लगभग 8000 किग्रा लहन टीम द्वारा नष्ट किया गया। मौके से 2 रबर के ट्यूब में लगभग 40ली बनी कच्ची शराब की बरामदगी हुई।टीम द्वारा अवैध मदिरा को कब्जे में ले लिया गया।उक्त के सम्बन्ध में सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।अवैध मदिरा की रोकथाम और वैध मदिरा की बिक्री में वृद्धि हेतु प्रयास जारी है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























