युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर मारकर दो युवकों पर लोहे की रोड से हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद हमलावर तमंचे के बल पर युवक से उसके पर्स में रखी 49,000 रुपए की नकदी व सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने कार सवार आठ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दोयमी के रहने वाले सुबीश त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे उनका बेटा आकाश उर्फ गुड्डू व ध्रुव बाइक पर सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहे थे। स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी में फाटक के पास पहुंचने पर एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए इसके बाद कार सवार चार हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच एक कार भी यहां पहुंच गई जिसमें उतरे चार अन्य आरोपियों ने उनके पुत्र व ध्रुव पर लोहे की रोड पर हमला कर दिया और ध्रुव की सोने की चेन व पर्स में रखी 49000 रुपए की नगदी लूट ली। लोगों को आता देख आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।








  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सैल व थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैण्डीक्राप्ट व डेकोरेशन की…

    Read more

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित ब्लूम अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

    पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

    पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!