
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। परिवहन निगम द्वारा हापुड़ रोडेवज डिपो को आठ और नई बसें मिलने वाली हैं। मोदीनगर के रास्ते विभिन्न मार्गों पर इन बसों का संचालन किया जाएगा। हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, दिल्ली, नोएडा, मोदीनगर, किठौर मार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर 127 अनुबंधित और निगम की बसों का संचालन होता है। इसके बाद भी अनेक मार्गों पर यात्रियों को बसों की किल्लत के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि एक दो दिन के अंदर बसें डिपो में पहुंचने की उम्मीद है।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854



























