
👁 0 views Views
पिलखुवा व्यक्ति के खाते से निकाले आठ लाख रुपए
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान निवासी मनीष कुमार गोयल के खाते से आठ लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार को पीड़ित के पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने पहले पांच लाख रुपए का चेक देने की बात कही, उसके बाद तीन लाख की चेक की बात कही लेकिन मनीष ने मना कर दिया। जब शनिवार की सुबह पीड़ित उठा तो देखा कि खाते से आठ लाख रुपए की निकासी हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922




























