👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के प्रीत बिहार कॉलोनी की एक बेरोजगार शिक्षित युवती ठगों के बहकावे में आ गई और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगों के हाथ 86 हजार 139 रुपए गंवा बैठी।
प्रीत विहार की युवती को ठगों ने अपने झांसे में ले लिया और एक्सिस बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 86 हजार 139 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। युवती को ठगी का उस समय पता चला जब उसे नौकरी नहीं मिली और ठगों के मोबाइल फोन बंद आए। पीड़िता ने बुलंदशहर के राहुल वह गांव जुनैदपुर के प्रशांत यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739






























