
दो ई-रिक्शाओं से आठ बैटरियां चोरी
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव लोधीपुर में दो नकाबपोशों ने घर के बाहर खड़ी दो ई-रिक्शाओं की बैटरियों को चुरा लिया। चोर ई-रिक्शाओं को घर के बाहर से ले गए और जंगल में ले जाकर बैटरियों को निकाल लिया। शुक्रवार की सुबह गश्त कर रही पुलिस की नजर जंगल में खड़ी ई-रिक्शाओं पर पड़ी तो उन्होंने ग्रामीणों को मामले से अवगत कराया जहां से पता चला कि चोरों ने ई-रिक्शाओं से आठ बैटरियों को चोरी कर लिया जिनकी कीमत करीब 80,000 रुपए बताई गई है।
जानकारी के अनुसार बसपा नेता जयकरण के भतीजे बॉबी पुत्र मूलचंद और केसुरम पुत्र मामराज के घर के बाहर एक-एक ई रिक्शा खड़ी थी। गुरुवार की देर रात करीब 3:00 बजे नकाबपोश दो संदिग्ध गांव में दाखिल हुए और उन्होंने दोनों ई-रिक्शाओं को चोरी कर लिया। जंगल में ले जाकर दोनों ई-रिक्शाओं से आठ बैटरियां चोरी कर ली और ई-रिक्शा को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की नजर ई-रिक्शाओं पर पड़ी तो उसने तुरंत ग्रामीणों से संपर्क साधा तो पता चला कि चोरों ने बैटरियों को चोरी किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























