
ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल संपन्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एडीएम संदीप कुमार ने शनिवार को मय पुलिस फोर्स थाना हापुड़ नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित ईदगाह पर उपस्थित रहकर ईद-उल-फितर की नमाज को सकुशल संपन्न कराया। भारी फोर्स के साथ अधिकारी मैदान में उतरे जिन्होंने भ्रमणशील रहकर इलाके का जायजा लिया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक और एडीएम पुलिस बल के साथ ईद उल फितर के अवसर पर ईदगाह पहुंचे जहां उन्होंने ईद उल फितर की नमाज को सकुशल संपन्न कराया। हापुड़ पुलिस का कहना है कि ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन चैन की कामना की।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






























