
ईद की खुशियां मातम में बदली, बीच तिराहे पर युवक को पड़ा दौरा, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहे पर अपनी बहन के यहां मिठाई देकर वापस लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे एक युवक को दौरा पड़ने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के किला परीक्षितगढ़ के आबाद पुत्र जमील की बहन हापुड़ के भंडापट्टी में रहती है। शुक्रवार को बहन के घर मिठाई व फल देकर वह वापस अपने घर लौट रहा था। मेरठ तिराहे पर बस के इंतजार में खड़ा था। तभी उसे दौरा पड़ा और वह कंप-कंपाते हुए सड़क पर गिर गया जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आबाद को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में मातम छाया है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926





























