ईद त्यौहार भाई चारे और प्रेम का प्रतीक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु सदन विद्यालय बक्सर में शुक्रवार को प्रेम, शांति, सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक ईद त्यौहार पर ‘ईद उत्सव’ का आयोजन किया गया।इस उत्सव में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस पर अवसर विद्यालय में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गान, समूह गान, ग्रिटिंग कार्ड निर्माण, चित्रांकन और कविता पाठ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। ईद के रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान में छात्र एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि ईद का यह पावन त्यौहार पूरे देश में अमन, शांति, सौहार्द्र एवं भाईचारे का वातावरण लेकर आए और ऊंच-नीच, भेदभाव, आपसी मनमुटाव की भावना को सदा सदा के लिए मिटा दे।
इस अवसर पर प्राचार्य सरोज शर्मा ने ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि “ईद का त्यौहार हमें आपस में मिलजुल कर रहने, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने तथा अमन और शांति का पैगाम देने वाला महान पर्व है। इसलिए हमें आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए इस त्यौहार को शांति के साथ मनाना चाहिए।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595

































