हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रामलीला मैदान में 30 फुट का रावण खड़ा हो गया है। रावण के साथ कुंभकरण, मेघनाथ भी लगाए जा चुके हैं। यह पुतले मुरादाबाद के कलाकारों द्वारा बनाए गए हैं। बता दें कि हापुड़ में बीते 73 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है जो कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते नहीं हो पाया था। कोरोना पर काबू पाने के बाद अब एक बार फिर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोग उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। रामलीला का आकर्षण का केंद्र रावण का पुतला रहता है। मैदान में 30 फुट का रावण, कुंभकरण मेघनाथ के साथ खड़ा हो चुका है जिसका दहन दशहरे के अवसर पर किया जाएगा। बता दें कि पहले रावण का पुतला 50 फुट तक बनाया जाता था लेकिन महंगाई और एनजीटी के नियमों के चलते यह रावण 30 फीट का बनाया गया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

































