👁 0 views Views
हापुड़ सीमन/अमित (ehapurnews.com) : कस्बा बाबूगढ़ से बी.बी नगर तक जाने वाले बछलौता मार्ग की जर्जर हालत को देखकर ई हापुड़ न्यूज की प्रकाशित खबर को प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है। प्रशासन ने खबर का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य शुरु कर दिया है।
बछलौता मार्ग पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि बछलौता मार्ग पर गडढ़ों को भर कर उस पर मिट्टी डाली जा रही है और रोलर की मदद से सड़क को समतल किया जा रहा है। सड़क मार्ग के समतल होने से आवागमन को गति मिलेगी। बता दें कि बाबूगढ़ से लेकर बी.बी नगर तक जर्जर मार्ग पर एक रिपोर्ट ई हापुड़ न्यूज ने प्रमुखता से प्रसारित की थी।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010


























