👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : EHAPUR NEWS की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर पर सड़क किनारे लगे कूड़े के अंबार की खबर EHAPUR NEWS ने प्राथमिकता से दिखाई थी जिसके बाद नगरपालिका की टीम हरकत में आई और गंदगी के ढ़ेर को साफ किया.
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारी देवनंदिनी फ्लाईओवर पर पहुंचे जहां गंदगी को साफ किया गया. इस अभियान में कई कर्मचारियों व ट्रैक्टर-ट्रॉली को लगाया गया. बता दें कि कूड़े के अंबार से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था जिसकी खबर EHAPUR NEWS ने प्राथमिकता से दिखाई थी.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE

































