हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा की सख़्ती का असर दिखने लगा है। जिलाधिकारी ने सोमवार को बाबूगढ़ क्षेत्र की बछलौता रोड का निरीक्षण किया और सड़क की खस्ता हालत देख नाराजगी जाहिर की जिसके पश्चात एसडीम सुनीता सिंह ने भी जल्द से जल्द इस मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों की सख्ती का असर दिखने लगा है जहां सोमवार की रात को भी जेसीबी आदि मशीन से सड़क की मरम्मत का कार्य चलता रहा।
आपको बता दें कि बछलौता रोड श्री श्यामेश्वर महादेव जाने वाले मुख्य मार्गो में से एक है जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त आते हैं जिन्हें मजबूरन जर्जर बछलौता से होकर गुज़रना पड़ता है। ऐसे में शिवभक्तों को काफ़ी परेशानी होती है। बारिश में हालात और भी ज्यादा खराब हो गए है। सड़क पर हुए गहरे गड्ढे और जलभराव से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बछलौता रोड का निरीक्षण किया था जिलाधिकारी की सख्ती के बाद रात भर कार्य चलता रहा।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























