👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों के 27 मार्च को होने वाले चुनाव हेतु सम्भावित प्रत्याशियों के नामों की चर्चाएं शुरु हो गई है। श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के एक इंटर कालेज व एक डिग्री कालेज का संचालन करती है। समिति के 1120 सदस्य है, जो मतदान करेंगे।
समिति के प्रधान पद पर विजय गोयल, सचिव पद पर अमित जोनी, प्रबंधक पद पर आनंद बूरा वाले, आदि के नामों की चर्चा है। सचिव पद पर सुरेश सम्पादक का नाम भी सुनने को मिल रहा है। सब से अधिक नाम प्रबंधक पद पर चर्चा में है। चुनाव की तस्वीर फरवरी के दूसरे सप्ताह मे साफ हो जाएगी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























