हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अगले वर्ष जनवरी में उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत मिलने जा रही है। खाद्य तेल की कीमत 15% तक सस्ते हो जाएंगे। सीआईए ने दावा किया है कि सभी प्रमुख कंपनियों ने अपनी कीमतों में 10 से 15% की कटौती की है जिससे सरसों, पाम, मूंगफली, सोयाबीन समेत सभी खाद्य तेलों की कीमत में 15% की गिरावट आने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
बता दें कि चार प्रमुख फैसलों से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। कंपनियों ने अपने मार्जिन 30% से घटाकर 10 से 15% तक कर दिया है। वहीं सरकार ने कच्चे और रिफाइंड दोनों ही खाद्य तेल पर कई बार आयात शुल्क घटाया है। तीसरा फैसला आपूर्ति बढ़ाने के लिए बिना लाइसेंस रिफाइंड पाम आयात की मंजूरी को एक साल बढ़ाकर दिसंबर 2020 तक कर दिया गया है। साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में कच्चे पाम तेल और सरसों के वायदा कारोबार पर भी रोक लगाई थी जिससे घरेलू उत्पाद का इस्तेमाल खुदरा बाजार में हो सकेगा।
New Year Offer: Donald’s पर पाएं 15% OFF, 9602205929, 8630926262
























