हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाइवे-9 पर मंसूरपुर कट के पास बुधवार सुबह महिला शिक्षिकाओं को लेकर आ रही कार ट्रक में घुस गई. हादसा इतना भयंकर था कि एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई जबकि चार महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए और कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को देवनंदनी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने शिक्षिका सोनिया त्यागी को मृत घोषित कर दिया.
बता दें कि शिक्षिका पूजा पत्नी अशोक निवासी ग्रेटर नोएडा, प्राची पत्नी शिवम निवासी सेक्टर 16 नोएडा, वंदना शर्मा पत्नी अजय शर्मा निवासी नोएडा, प्रियंका पत्नी महकर निवासी गाजियाबाद, सोनिया पत्नी अमित निवासी गौतमबुद्धनगर ईको कार में सवार होकर नोएडा से जनपद हापुड़ के सिंभावली के दयानतपुर सरकारी स्कूल जा रही थी. गाड़ी चालक ताराचंद पुत्र राजपाल निवासी मणिकावली थाना गन्नौर, सम्भल चला रहा था. जैसे ही गाड़ी मंसूरपुर कट के पास पहुंची तो उसने एक ट्रक में टक्कर मार दी.
इस हादसे में सोनिया त्यागी की मौत हो गई. जबकि अन्य शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि कार चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है. हादसा इतना भयंकर था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पति अमित कुमार नोएडा के एक अस्पताल में जाब करते हैं. हादसे के बाद से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है. थाना देहात थाना प्रभारी निरीक्षक एमके उपाध्याय ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है जबकि उसका चालक फरार है.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit

श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अनिल कुमार गुप्ता (आलू वाले) आडिटर पद हेतु मेैदान में























