हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): इंद्रप्रस्थ कॉलेज हापुड़ में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस (वर्ल्ड अर्थ डे) मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने ड्राइंग के द्वारा अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया कि किस प्रकार से स्वस्थ स्वच्छता के माध्यम से जल को संरक्षित करके जल प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करके स्वच्छता के द्वारा मानव जीवन को संरक्षित किया जा सकता है ।इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डॉ विकास अग्रवाल में अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति भारतीय जीवन पद्धति को अपनाना चाहिए क्योंकि यह प्रकृति के निकट है जिसके द्वारा आने वाली प्राकृतिक आपदाओं को बचाया जा सकता है। अपना खानपान शुद्ध करें, जल शुद्ध करें, स्वच्छ वाटर वन के लिए गंदगी को फैलने ना दें ।आयुर्वेदिक प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करें, जल व उर्जा को बचाएं तभी विश्व पृथ्वी दिवस की सार्थकता होगी। संचालन अंशु शर्मा मैडम ने किया ।प्रधानाचार्य भारती गुप्ता Manju Singh डायरेक्टर डॉ विपिन गुप्ता दीपक बाबू ने भी पृथ्वी दिवस पर अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर मंगल सेन गुप्ता, अवधेश त्यागी, लोकेश कुमार मनोज कुमार, पिंकी सिंह, तनुज कुमार, रश्मि डॉ विनीता शर्मा आदि ने भु छात्र छात्राओं को उपस्थित रहकर प्रेरणा दी। सभी छात्र छात्राओं ने पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी को सुरक्षित रखने की शपथ ली।























