
सड़क पर नियम विरुद्ध दौड़ती ई-रिक्शा, दे रही हादसों को दावत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। कुछ चालकों की लापरवाही और व्यापारियों के लालच के कारण सड़क पर वाहन चालक अपने साथ-साथ औरों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए दिखाई दिए। दोनों तरफ बड़े-बड़े फ्रेम टांग कर सड़क पर एक ई-रिक्शा जाते हुए दिखाई दी जोकि हापुड़ के मुख्य चौराहे से होकर गुजरी लेकिन पुलिसकर्मियों ने इसे रोकने की ज़हमत तक नहीं उठाई। ऐसे में वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा जो इस ई-रिक्शा से दूर नज़र आए। न जाने कब इस तरह की लापरवाही हादसे की तस्वीर में बदल जाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने मामले में लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























