ई-रिक्शा शोरूम के संचालक पर धारदार हथियार से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह रोड पर बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से आरोपी ने बाइक सवार पर हमला किया जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। पास मौजूद परिजन तुरंत घायल की ओर दौड़े और उसे कोतवाली लेकर पहुंचे जहां से पुलिस की मौजूदगी में घायल को उपचार के लिए हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ई-रिक्शा शोरूम के संचालक 28 वर्षीय सलीम रजा पुत्र अकबर जलालुद्दीन ने बताया कि रविवार को वह अपने शोरूम से ईदगाह रोड पर स्थित वर्कशॉप जा रहे थे। वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे जिनके साथ मैकेनिक अहमद भी बैठा हुआ था।

पीड़ित सलीम रजा के अनुसार जैसे ही वह ईदगाह रोड पर पहुंचे तो वहां मौजूद एक व्यक्ति से बाइक मामूली रूप से टकरा गई। इसके बाद सलीम ने माफी भी मांगी लेकिन आरोपी आग बबूला हो गया और उसने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला करना चाहा लेकिन धारदार हथियार सीधे सलीम के सिर में लगा। इस दौरान सलीम का सर फट गया और वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। उसके बाद पीड़ित को हापुड़ की कोतवाली लेकर पहुंचे जहां से पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर सलीम का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























