हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में विजिलेंस विभाग की टीम ने ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर छापामार कार्रवाई की है और टीम ने बिजली चोरी पकड़ी। साथ ही चार लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बिजली चोर के खिलाफ विजिलेंस विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए थाने में तहरीर दी है।
प्रवर्तन दल के जेई वासु प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि मजीदपुरा में ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन अवैध रूप से चलाया जा रहा है जहां बिजली की चोरी हो रही है। सूचना को सटीक मानकर विजिलेंस विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की तो टीम ने अख्तरुल इस्लाम पुत्र महफूज अली के यहां छापामार कार्रवाई की तो मीटर से छेड़छाड़ मिली। मीटर को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। यहां बिजली चोरी कर ई-रिक्शाओं को चार्ज किया जाता है। विभाग को मौके से आठ ई-रिक्शा चार्ज होती मिली। जांच में लोड चार किलोवाट से अधिक पाया गया जिसका जुर्माना करीब चार लाख रुपए बनता है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158

































