
जल उतरने के दौरान रेत पर आई ज़ेट्टी बेरीकेडिंग व फायर बोट को जल में उतारा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। जल उतरने के दौरान जेट्टी बैरिकेडिंग, दमकल विभाग की फायर बोट रेत पर आ गई जिसके बाद गुरुवार को दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने बोट को निकालने की प्रक्रिया शुरू की। इसी के साथ अधिकारियों ने लोगों की सहायता से जेट्टी बेरीकेडिंग को भी हटाया और उसे आगे किया जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
गंगा का जल अब धीरे-धीरे उतरने लगा है लेकिन ऐसे में ज़ेट्टी बैरिकेडिंग रेत पर आ गई थी जिसके चलते श्रद्धालुओं को मजबूरन ज़ेट्टी बेरीकेडिंग पार कर जल में जाकर स्नान करना पड़ रहा था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ज़ेट्टी बेरीकेडिंग को आगे किया गया है। साथ ही रेत में खड़ी फायर बोट को भी हटाया गया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























