हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में वर्ष 2019 में नगर पालिका परिषद के पद पर तैनात रही तत्कालीन ईओ अमिता वरुण को शासन ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के पश्चात निलंबित कर दिया है। बता दें कि अमिता वरुण वर्ष 2007 बैच की अधिकारी हैं जिन्होंने गढ़मुक्तेश्वर, सरधना, बुलंदशहर समेत विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी की है। अमिता पहले भी विवादों में रही हैं जब वह सरधना में तैनात थी।
बुलंदशहर के जहांगीराबाद से पहले अमिता वरुण मेरठ के सरधना नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी के रूप में तैनात थी जहां एक संविदा कर्मी अजय छाबड़ा की दिल का दौरा पड़ने से उनके कार्यकाल के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद वह विवादों से गिर गई थी। भाजपा नेता संगीत सोम ने उस दौरान अमिता वरुण पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि वह कई बार घूस लेते हुए पकड़ी जा चुकी हैं। उनके बर्ताव की वजह से तंग आकर संविदा कर्मी की मौत हुई है। जवाईनिंग के बाद से अमिता वरुण का लगभग 17 से 18 बार तबादला हो चुका है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























