
होली महोत्सव में भक्तों ने भजनों पर खेली फूलों की होली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर अच्छेजा पुल पर स्थित दिव्य धाम बालाजी मंदिर द्वारा एक मार्च को होली महोत्सव का आयोजन हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित सेठ तुलाराम की धर्मशाला में किया गया जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। होली महोत्सव में पहुंचे गोलोकवासी विनोद अग्रवाल के पुत्र भजन गायक जतिन अग्रवाल ने इस अवसर पर माहौल को आस्था के रंग में रंग दिया। जतिन अग्रवाल द्वारा गाए गए भजनों पर भक्त खुद को थिरकने से रोक ना सके। इस अवसर पर रोहित रिछारिया जी महाराज भी पहुंचे जिनका ज़ोरदार स्वागत किया।
श्री बालाजी धाम के संस्थापक स्वामी अशोक आचार्य जी महाराज व पीठाधीश्वर स्वामी यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने बताया कि धूमधाम से आयोजित हुए इस होली महोत्सव में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिर्फ हापुड़ नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी इस महोत्सव में शामिल हुए जिन्होंने भजनों पर जमकर नृत्य किया। माहौल आस्था की खुशबू से महक उठा। जयकारों के साथ शुरू हुए होली महोत्सव में सभी ने हिस्सा लिया।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||































