हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बुधवार की देर रात को गालन्द रोड पर गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी मच गई। थाना पिलखुवा पुलिस और स्वॉट टीम ने 15-15 हजार के इनामी दो शातिर गौकशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने में सफलता हासिल की। हालांकि इस दौरान तीन साथी भागने में कामयाब रहे। एनकाउंटर के दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए जिनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे मय जिंदा व खोखा कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं।
बुधवार की देर रात थाना पिलखुवा पुलिस और स्वॉट टीम गालन्द रोड पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार में सवार पांच बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया और देखते ही देखते मुठभेड़ शुरु हो गई। एनकाउंटर के दौरान दो बदमाश घायल हो गए जिन्हें पुलिस और स्वॉट टीम ने पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान तीन बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम दानिश और नदीम है जोकि शातिर गोकश हैं और इन पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं। फरार तीन साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























