हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर चल रही जांच पूरी होने से पहले ही निर्माण कार्य का संपूर्ण भुगतान करने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। इसके बाद नगर विकास विभाग ने इस संबंध में जिलाधिकारी से आख्या मांगी है।
गढ़ नगर पालिका पालिका में भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। ऐसे में अधिकारियों ने मनमानी का रवैया अपना कर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जांच पूरी होने से पहले ही निर्माण कार्य का संपूर्ण भुगतान कर दिया है। मामले की शिकायत लखनऊ तक पहुंची जिसके बाद उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग चार के अनुसूचिव मोहम्मद वासिफ ने जिलाधिकारी हापुड़ को पत्र भेज कर मामले में आख्या मांगी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
https://ehapurnews.com/get-your-sewer-septic-tank-cleaned-by-machine-on-one-phone/






























