
निरीक्षण में मरीज के साथ लेटा दिखा तीमारदार, कुर्ता-पजामा में दिखा प्रशिक्षु तो लगाई फटकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो देखा कि मरीज के साथ उनके तीमारदार भी बेड पर लेटे हुए हैं। इस दौरान सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही गुटखा खाने वाले तीमारदारों को भी बाहर कर दिया और कहा कि अस्पताल परिसर को गंदा ना करें।
निरीक्षण के दौरान पाया कि फार्मेसी में एक प्रशिक्षण कुर्ता पजामा पहनकर कम कर रहा था। इस पर सीएमओ से कड़ी फटकार लगाते हुए उसकी ट्रेनिंग को 1 महीने अतिरिक्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बता दें कि जनपद हापुड़ के जिला अस्पताल में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक शिविर लगेंगे। इसमें मरीज को विभिन्न लोरोगों से जुड़े इलाज और सुविधा का लाभ मिलेगा। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर भी लगेगा। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग शुरू करेगा जिसको लेकर सीएमओ ने निरीक्षण किया था।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर




























