हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित मीरा रेती में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक के पास से ढाई लाख रुपए की नकदी बरामद की है। आदर्श आचार संहिता लगने के दौरान पचास हजार से अधिक नकदी मिलने पर पुलिस युवक को थाने ले आई।
आपको बता दें कि कोतवाली पुलिस नगर के मीरा रेती में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने दबोच लिया जिसके बैग से ढाई लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है। पचास हजार से अधिक की नकदी प्राप्त होने पर पुलिस उसे थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने एक जमीन खरीदी है। जमीन के बैनामा के लिए युवक ने बैंक से रुपए निकाले थे। युवक द्वारा रुपए से जुड़े दस्तावेज दिखाने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक पचास हजार रुपए की नकदी ही ले जा सकते है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























