सड़क हादसे के दौरान पिकअप ने मारी गाड़ी में टक्कर, दो बालक समेत सात घायल












सड़क हादसे के दौरान पिकअप ने मारी गाड़ी में टक्कर, दो बालक समेत सात घायल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जिंदल नगर के फ्लाईओवर पर एक ऑल्टो कार को लोहे के भारी सामान से भरी टाटा पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप ने ऑल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान ऑल्टो कार में सवार तीन महिला, दो पुरुष और दो बच्चे घायल हो गए। सड़क हादसे के दौरान जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया और क्रेन की सहायता से वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हुआ।

सोनीपत के गाड़ी टूंडला के रहने वाले सतीश पत्नी मधुबाला, 30 वर्षीय पुत्री सोनिया, सोनिया की सांस अंगूरी देवी, 8 वर्षीय कनिका और 10 वर्षीय कुनिका गाजियाबाद के शास्त्री नगर में रहते हैं जो कि गुरुवार को गाड़ी में सवार होकर सोनीपत के लिए निकले थे। पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर जाने के बजाय वह गलती से हापुड़ की ओर आ गए। जैसे ही उनकी कार जिंदल नगर के पास फ्लाईओवर पर पहुंची तो पीछे से आए पिकअप ने ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान सतीश, मधुबाला और अंगूरी घायल हो गए जबकि दोनों बच्चों को मामूली चोट आई है। हादसे के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!