
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा के पास रविवार को एक कैंटर डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर पहुंच गया। इसके पश्चात वह मौके से गुजर रहे ऑटो से टकरा गया। सड़क हादसे में दौरान दोनों ही वाहन पलट गए और महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। टेंडर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।जनपद गाजियाबाद के पास पसौंडा के शकील डासना से हापुड़ तक ऑटो चलाते हैं जो रविवार को डासना से सवारी लेकर हापुड़ आ रहे थे। जैसे ही सवारियों से भरा ऑटो अच्छेजा के पास पहुंचा तो हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रहा कैंटर डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर ऑटो से टकराकर पलट गया। इस दौरान चालक शकील, सालेपुर कोटला गांव के मेराजुद्दीन, इमरान, किठौर का साकिब, कोटला सादात का राजकली घायल हो गए।
































