हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा के गांव गालंद में कूड़ा डंप करने के लिए बनाए गए डंपिंग ग्राउंड का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा और ग्रामीणों ने धरना देकर डंपिंग ग्राउंड पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों के समर्थन में राजनेता भी मैदान में उतर आए हैं। ब्लाक प्रमुख निशांत सिसोदिया, बसपा विधायक असलम चौधरी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया है और वे गांव से डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर धौलाना विधानसभा सीट पर राजनीति गरमाती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक डंपिंग ग्राउंड नहीं हट जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर धरने को गति दी जाएगी।
नगर निगम गाजियाबाद द्वारा गांव का गालंद में कूड़े और गंदगी के ढेर पलटने के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है जिस से उड़ने वाली बदबू से वायु प्रदूषण फैलेगा और सांस लेने में कठिनाई पैदा होगी।
ग्राम प्रधान संजय कोरी के कहा कि डंपिंग ग्राउंड से बीमारियां फैलेगी जो ग्रामीणों के स्वास्थय के लिए खतरा है। एसडीएम धौलाना विजय वर्धन मंगलवार को ग्रामीण के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान प्रशासनिक स्तर पर खोजा जा रहा है।




























