👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद की सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल पर पिछले पेराई सत्र का किसानों का करीब 96 करोड़ 80 लाख रुपए बकाया है। पिछले पेराई सत्र का भुगतान न मिलने से किसानों के सामने आर्थिक मुसीबत पैदा हो रही है। हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित बृजनाथपुर शुगर मिल का वर्तमान पेराई सत्र एक नवंबर से शुरू हुआ था जबकि संभावली शुगर मिल का पेराई सत्र पांच नवंबर से हुआ था। इस वर्ष दोनों मिलों ने अभी तक 37 लाख 27 हजार कुंतल से अधिक गन्ने की पेराई कर दी है। यदि पिछले पेराई सत्र की बात करें तो दोनों मिलों पर सिंभावली शुगर मिल पर 78 करोड़ 11 लाख, बृजनाथपुर शुगर मिल पर 18 करोड़ 9 लाख रुपए से अधिक का बकाया है।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540



























