
HPDA की अनदेखी से धीरखेड़ा में निर्माण व भराव जोरों पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धीरखेड़ा क्षेत्र मेरठ जनपद में होने तथा हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने का लाभ उद्यमी व कॉलोनाइजर उठा रहे हैं और धीरखेड़ा क्षेत्र में अवैध निर्माण व मिट्टी भराव कार्य को गति मिल रही है।
हापुड़ मेरठ रोड पर धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के गेट से आगे पेट्रोल पंप है और इस पेट्रोल पंप के ठीक सामने कई हजार वर्ग मीटर में ऊंची-ऊंची बाउंड्री वॉल की गई है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि किसी फैक्ट्री के भवन निर्माण की तैयारी की जा रही है अथवा दुकान आदि बनाकर सेल की जा सकती हैं।
फिलहाल निर्माण स्थल पर दिन रात तेजी से मिट्टी का भराव किया जा रहा है और यह मिट्टी अन्यत्र अवैध खनन करके ट्रैक्टर ट्रॉली व डंपरों द्वारा लाई जा रही है जिस स्थान पर मिट्टी डाली जा रही है वह स्थान सड़क मार्ग से कई फुट नीचा है। भूमि को सड़क समतल में लाने के लिए कम से कम 4 फुट का भराव होगा। मिट्टी के खनन व भराव से उत्तर प्रदेश सरकार को भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। एचपीडीए को इस और ध्यान देकर राजस्व को बढ़ाने के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601































