👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला फ्लाईओवर पर सोमवार की दोपहर अचानक जाम लग गया जिसके चलते गर्मी में वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. हालांकि पुलिस की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
बाबूगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित कुचेसर चोपला फ्लाईओवर पर वाहनों की रफ्तार थम जाने से लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे. सड़क जाम का यह नजारा दूर से ही दिखाई देने लगा जिससे कैमरे में कैद कर लिया. हालांकि कुछ देर बाद जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली.
































