
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्दी के कहर, भीषण शीत लहर और बढ़ते कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक विद्यालय बंद रखने के भी निर्देश दिए हैं। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में सर्दी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जनपद हापुड़ में भी पारा लुढ़का है। शीत लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447

























