
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट के जंगलों में देर रात रजवाहे की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई जिसके बाद जेसीबी व किसानों की मदद से रजवाहे को बंद कर पाने का बहाव रोका। हालांकि तब तक काफी फसल प्रभावित हो गई। ऐसे में किसानों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात अचानक राजवाहे की पटरी टूट गई जिसके बाद हेमू, शाहरुख़, विनोद, शिवकुमार, रोहतास ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद जेसीबी मशीन पहुंची और पानी के बहाव को रोका लेकिन तब तक किसानों की फसल जल मग्न हो चुकी थी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























