हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मंगलवार को हापुड़ पहुंचेंगे। ऐसे में जनपद के समस्त बोर्ड के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। परिषदीय विद्यालय में माह के तृतीय मंगलवार को होने वाली संकुल बैठक अनिवार्य रूप से संपन्न की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए अत्यधिक वाहनों के आवागमन और भीड़ के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार 17 अक्टूबर को जनपद हापुड़ के समस्त बोर्ड के समस्त प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय तथा समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। परिषदीय विद्यालय में माह के तृतीय मंगलवार को होने वाली संकुल बैठक अनिवार्य रूप से संपन्न की जाएगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























