👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा में जलभराव की उचित व्यवस्था ना होने से सड़क पर भरा पानी खेतों में आ गया और किसान की फसल बर्बाद हो गई। किसान ने उचित मुआवजे की मांग की है।
गांव के रहने वाले रिजवान ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है जिससे बारिश के दौरान गांव की सड़कों पर भरने वाला पानी उसके खेतों में भर जाता है। इसकी वजह से फसल बर्बाद हो जाती है। किसान की मांग है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए जिससे उसके खेतों में पानी ना भरे।
































