हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अगस्त क्रांति दिवस पर सोमवार को हापुड़ में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला और कांग्रेसजन भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा लगा रहे थे।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसजन हापुड़ में सोमवार को रेलवे रोड पर एकत्र हुए और भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च रेलवे स्टेशन से शुरु होकर रेलवे रोड, चंडी मंदिर, बाजार बजाजा, कोठी गेट होते हुए चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर समाप्त हुआ।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि अब भापजा के दिन लदने वाले है और वर्ष-2022 में कांग्रेस ने लोगों के दिल को जीत लिया है। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से लोग खफा है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अपराध बढ़े है। अब जनता भाजपा सरकार सो छुटकारा पाना चाह रही है।
प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर व तख्तियां हाथों में लिए थे जिन पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के विरोधी नारे लिखे थे। इस मौके पर विदित चौधरी, मोमीन अंसारी, मोनिका शर्मा, जस्सा सिंह, अनूप कर्दम, निखिल वत्स आदि शामिल थे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

































