हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाजार में मध्य प्रदेश के गुड़ की आवक होने से हापुड़ के गुड़ की मांग घट गई है। साथ ही मौसम में हो रहे बदलाव के कारण भी इस पर असर पड़ा है। मंडी में फिलहाल गुड़ की आवक लगातार घट रही है। हापुड़ की नवीन मंडी में एक महीने पहले तक करीब 300 टन गुड़ की आवक होती थी। उस समय गुड़ के दाम 3450 से अधिक थे। हापुड़ के गुड़ को व्यापारी राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उड़ीसा, गुजरात, असम, त्रिपुरा, मेघालय, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे। विदेश में भी हापुड़ के गुड़ की जबरदस्त मांग थी।
सर्दियों का मौसम अब समाप्ति की ओर है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के गुड़ की आवक भी पिछले कुछ दिनों से कई प्रदेशों में बढ़ी है जिसका असर हापुड़ के गुड़ पर भी पड़ा है। वर्तमान में मात्र 100 टन गुड़ की आवक हो रही है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

































