हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर पिछले पांच दिनों से जलभराव के चलते लोगों की और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस दौरान चौपला से लेकर खुर्जा पेच तक पानी भर गया है जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही हैं। बैंक आने वाले उपभोक्ताओं को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बुजुर्गों को सबसे ज्यादा कठिनाई हो रही है। हापुड़ से गढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर अतरपुरा चौपला से खुर्जा पेच तक यही हालात बने हुए हैं। नाले में कूड़ा जमने की वजह से यह हालात पैदा हुए हैं। स्थानी लोगों की मांग है कि यहां पुलिया को उठाकर बनाया जाए जिससे पानी निकासी की उचित व्यवस्था हो।
हाल ही में हुई तेज बारिश से हालात और भी बिगड़ गए। हालांकि पुलिया का कुछ हिस्सा तोड़कर अलग कर जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। लगातार अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। जेसीबी मशीन भी मौजूद है लेकिन लोगों की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है जिससे उन्हें बीमारी के खौंफ में रहना पड़ रहा है।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949





























