
फोल्ट होने के कारण हापुड़, बाबूगढ़ समेत कई इलाकों की बिजली रात भर रही गुल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, बाबूगढ़ के आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बीती रात करीब छह घंटे तक प्रभावित रही जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। इस दौरान फॉल्ट होने की वजह से कई उपभोक्ता तो बिलबिला उठे। हालांकि बिजली विभाग की टीम ने मोर्चा संभालते हुए रात भर कार्य कर विद्युत आपूर्ति को बहाल किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
बाबूगढ़ के छावनी में स्थित 132 केवीए बिजली घर से नो बिजली घर जुड़े हैं। 33/11 केवी के 9 बिजली घरों की विद्युत आपूर्ति शनिवार की रात करीब 11 बजे अचानक गुल हो गई। बताया जाता है कि सीटी फटने की वजह से फाल्ट हुआ जिसकी वजह से इलाका अंधकार में डूब गया। ऐसे में बाबूगढ़ के साथ-साथ गांव अटूटा, काकोड़ी, रमपुरा, लालपुर, तातारपुर, हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड, न्यू कासिमपुरा, कोटा, मुबारकपुर, रामपुर रोड आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया जिसने अंधेरे में लगातार गश्त की और क्षेत्र वासियों को सुरक्षा व्यवस्थाओं का भरोसा दिलाया।
वहीं बिजली विभाग की टीम ने मुस्तैदी के साथ फाल्ट को ढूंढा और उसे दूर किया। एक्सएन ओपी गुप्ता, एसडीओ सुबोध कुमार, विकास गिरी, विनोद कुमार ने अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर फॉल्ट को दुरुस्त किया।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209



























