विशेष क्षय रोगी खोज अभियान के के लिए डीटीओ ने किया निरीक्षण










  • सीएचओ को शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूरी करने के निर्देश दिए
  • कहा, लक्षण युक्त एक भी व्यक्ति जांच से वंचित न रह जाए

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के नेतृत्व में चल रहे विशेष क्षय रोगी खोज अभियान का जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. राजेश कुमार सिंह लगातार सुपरविजन कर रहे हैं। डीटीओ क्षय रोगियों को खोजने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को विभाग की ओर से तकनीकि मदद भी उपलब्ध करा रहे हैं। शनिवार डीटीओ डा. राजेश कुमार सिंह हापुड़ ब्लॉक के महमदपुर गांव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचे। इस दौरान जिला पीपीएम कोर्डिनेटर सुशील चौधरी और पीएमडीटी कोर्डिनेटर मनोज कुमार गौतम भी उनके साथ मौजूद थे। डीटीओ ने सीएचओ हर्षित वर्मा को निर्देश दिए हैं कि संबंधित क्षेत्र में शत- प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए लक्षण युक्त जनों की शत-प्रतिशत जांच कराना सुनिश्चित करें। बता दें कि 23 अगस्त से शुरू हुआ विशेष क्षय रोगी खोज अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि क्षय रोगियों के सभी परिजनों की स्पुटम जांच अनिवार्य रूप से करनी है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को क्षय रोगियों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। महमदपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के दौरे पर पहुंचे डीटीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि केंद्र से दूरस्थ स्थित गांवों में कैंप आयोजित कर टीबी की जांच करें और आमजन को टीबी के लक्षणों के बारे में बताने के साथ यह भी बताएं सरकार की ओर से टीबी जांच और उपचार पूरी तरह निशुल्क है।
लक्षण आने पर जल्दी जांच कराने से उपचार भी जल्दी पूरा हो जाता है और नियमित उपचार से क्षय रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है। साथ ही जांच कराने में देरी के कारण क्षय रोगी अपनों को भी सांस के जरिए यह रोग दे सकता है। इसलिए आप यदि अपनों से प्यार करते हैं तो टीबी को छिपाएं नहीं बल्कि लक्षण आने पर तत्काल जांच कराएं। जांच में क्षय रोग की पुष्टि होने पर तत्काल निशुल्क उपचार शुरू करने के साथ ही विभाग की ओर से रोगी के खाते में हर माह पांच रूपए उसके बेहतर खानपान के लिए भेजे जाते हैं।








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!