डीटीओ ने जनपद की टीबी इकाइयों की बिंदुवार समीक्षा की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. राजेश सिंह ने बुधवार को मासिक बैठक के दौरान सभी टीबी इकाइयों की बिंदुवार समीक्षा की। जिले में कुल आठ टीबी इकाई हैं। डीटीओ ने हर इकाई की प्रिजम्प्टिव टीबी रेट ( पीटीआर), नोटिफिकेशन, निक्षय पोषण योजना, संपर्कों की जांच और कोमॉर्बिटी समेत सभी नौ इंडिकेटर्स पर विस्तार से समीक्षा की और एक भी इंडिकेटर पर पीछे मिली इकाई को प्रदर्शन सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाहकार डॉ. रेणु डफे, जिला कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा, जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी और जिला पीएमडीटी समन्वयक मनोज कुमार गौतम भी मौजूद रहे।
डीटीओ ने कहा- टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तभी सफल हो पाएगा जब सभी इंडिकेटर्स अच्छे होंगे। वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्रधानमंत्री द्वारा तय किया गया है, तय समय से पहले हमें अपने जनपद को क्षय रोग मुक्त करना होगा। उन्होंने कहा- टीबी का एक भी लक्षण आने पर टीबी की जांच जरूरी है। जांच में यदि किसी को टीबी की पुष्टि होती है तो तत्काल उपचार शुरू कर रोगी के सभी संपर्कों की जांच की जाए। साथ ही रोगी के घर में मौजूद पांच वर्ष तक के बच्चों को प्रिवेंटिव टीबी थेरेपी (टीपीटी) दी जाए। एचआईवी और मधुमेह रोगियों की शत प्रतिशत जांच हो।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































